फिल्म इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में शुमार हैं रश्मिका मंदाना,आज मना रही 29वां जन्मदिन

साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आज यानी की 05 अप्रैल को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। बीते साल रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा-2’ ने सभी फिल्मों को पछाड़कर सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म का खिताब अपने नाम किया।

Apr 5 2025

पारदर्शी विकास न्यूज़-साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना आज यानी की 05 अप्रैल को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं। बीते साल रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा-2’ ने सभी फिल्मों को पछाड़कर सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म का खिताब अपने नाम किया। वहीं एक्ट्रेस की फिल्म छावा भी सुपरहिट रही। अपने 9 साल के फिल्मी करियर में रश्मिका मंदाना ने साउथ और बॉलीवुड में 20 फिल्मों में काम किया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर रश्मिका मंदाना के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और शिक्षा

रश्मिका मंदाना का जन्म 05 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के कुर्ग में हुआ था। एक्ट्रेस ने इंग्लिश लिटरेचर, साइकोलजी और जर्नलिज्म में बैचलर ड्रिग्री ली। साल 2014 में रश्मिका ने कॉलेज के दिनों में क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस का टाइटल जीता था। तभी डायरेक्टर ने रश्मिका मंदाना को क्लीन एंड क्लियर के एड में देखा और अपनी फिल्म किरिक पार्टी में ब्रेक दिया। यह फिल्म साल 2016 में आई थी।  

रश्मिका ने साउथ और बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष किया है। एक समय ऐसा भी था, जब रश्मिका को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ा था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी था, जब उनके पेरेंट्स को घर ढूंढने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। तब उनके पास किराए के पैसे भी नहीं हुआ करते थे। लेकिन पेरेंट्स ने अपनी बेटी की खुशी को समझा और सपनों की ऊंची उड़ान भरने की इजाजत दी। वहीं अब एक्ट्रेस के पेरेंट्स अपनी बेटी का सक्सेस ग्राॉफ देखकर उनको प्राउड फील होता है।

फिल्मी करियर

बता दें कि साल 2018 में रश्मिका मंदाना ने ‘चालो’ फिल्म के साथ तेलुगु डेब्यू किया था। इसी साल उन्होंने ‘गीता गोविंदम’ में काम किया। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इससे रश्मिका मंदाना को खूब शोहरत मिली। इसके बाद अभिनेता अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा ने रश्मिका के फिल्मी करियर को खूब ऊंचाई दी। इस फिल्म के बाद रश्मिका को न सिर्फ साउथ बल्कि बॉलीवुड में भी दर्शकों का खूब प्यार मिला।

रश्मिका मंदाना ने फिल्म ‘गुडबाय’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इसके बाद वह अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म ‘मिशन मजनू’ में नजर आई थीं। वहीं साल 2023 में आई फिल्म ‘एनिमल’ में एक्ट्रेस के किरदार को खूब सराहा गया था। अपने 9 साल के फिल्मी करियर में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इंडस्ट्री की सबसे अधिक फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेस में शुमार हो गई हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *