हैदरगढ़ सेमरौता मार्ग पर कटी नहर को ठीक कराया गया

संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत निर्माण खंड में हैदर गढ-सेमरौता मार्ग के पास नहर कटने से सड़क पर हो रहे जलभराव की समस्या गुरुवार को दोपहर बाद दूर कर दी गई।जे सी बी से मिट्टी डालकर कटी हुई नहर को ठीक करा दिया गया है।

तिलोई विधानसभा में सूखे हुए तालाबों को भरवाने के लिए नहर का पानी छोड़ा गया था। सिंहपुर रजवाहा में अचानक कटान होने पर नहर का पानी हैदरगढ़ सेमरौता मार्ग पर बहने लगा। क्षेत्र वासियों की शिकायत पर डीएम संजय चौहान ने अधिशासी अभियंता सिंचाई खंउ-41मनीष रंजन को मामले की निस्तारण की निर्देश दिए हैं। उन्होंने अवर अभियंता और फील्ड स्टॉफ को मौके पर भेजकर नहर कटान को बंद कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *