सोलंकी परिवार पर एक और गाज

विधायक के देवर ने महिला सफाई कर्मचारी को गिराकर पीटा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेज दिया जेल

आशुतोष मिश्र ‘रुद्र’ /पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सीसामऊ से सपा विधायक नसीम सोलंकी के जिम संचालक देवर ने महिला सफाई कर्मचारी को गिराकर पीटा,उसके साथ गाली-गलौज की,इसके बाद धक्का मारकर भगा दिया।

सफाई कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुये विधायक के देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।बताते चले कि कैंट के लाल कुर्ती तोपखाना निवासी रूपरानी नगर निगम में महिला सफाईकर्मी हैं।बुधवार को पीड़िता कर्मचारी विधायक के घर के सामने कचरा उठा रही थी। इसी बीच विधायक का देवर आया और महिला को पीटने लगा 30 अप्रैल सुबह सुबह वह डिफेन्स कॉलोनी में पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के घर के बाद कूड़ा उठा रही थीं। तभी सपा विधायक नसीम सोलंकी का देवर इमरान सोलंकी उर्फ बबलू सोलंकी वहां पहुंचा। महिला के अनुसार इमरान आते ही गाली देने लगे। जब मैंने कहा कि भइया गाली मत दीजिए। तब इमरान ने कहा कि जबान लड़ाती हो। इतना कहते हुए गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। धक्का मारकर भगा दिया। इसके बाद महिला ने जाजमऊ थाने में शिकायत की।थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि महिला सफाई कर्मी की तहरीर पर इमरान सोलंकी के खिलाफ गुरुवार को रिपोर्ट दर्ज की गई।

आरोपी इमरान को अरेस्ट करके जेल भेज दिया गया। महिला के मेडिकल में मारपीट और हाथ में गंभीर चोट लगने की पुष्टि हुई है।आसपास के लोगों ने बताया कि इमरान जिम संचालक हैऔर आए दिन लोगों से मारपीटऔर अभद्रता करना उसके लिए सामान्य बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *