
जगनायक प्रधान /पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।सहकार भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक स्मृति भवन नागपुर में संपन्न हुई। सहकार भारती की राष्ट्रीय समिति ने विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक आयोजित की। उक्त बैठक में कानपुर से प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे जी झांसी से सतीश कठेरिया जी शामिल हुए।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश महामन्त्री ने अपने प्रदेश की कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि आगे के छह महीनों में दुग्ध, वी पैक्स मत्यस्य एवं एसएचजी बुनकर आदि योजनाओं को कार्यान्वित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि महारानी अहिल्याबाई के जीवन पर तीस मई तक नियमित कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

प्रदेश महामन्त्री अरविन्द दुबे जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी जी ,राष्ट्रीय महामन्त्री दीपक चौरसिया जी और संगठन मंत्री संजय जी का बेहतर मार्गदर्शन हेतु आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश से बीस पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।