संविधान और बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के नाम पर झूठी राजनीति करने वाले बहुरुपियों से सावधान रहें बहुजन समाज – दयाराम राजभर

बसपा ने विचार गोष्ठी के रूप में मनाई जयंती

बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने भारत को दिया दुनिया का सबसे अच्छा संविधान

बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की जयंती के कार्यक्रम में बसपाइयों ने विरोधियों को निशाने पर लिया

संजीव भारती /पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। संविधान निर्माता बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की 134वीं जयंती बहुजन समाज पार्टी ने कान्हा मैरिज लान में विचार गोष्ठी के रूप मनाई। विचार गोष्ठी में बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम के जीवन दर्शन पर विस्तार से संवाद के बीच कार्यकर्ताओं को राजसत्ता पर अधिकार और 2027में उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने के लिए संगठन मजबूत करने के संदेश दिए गए।

अयोध्या मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी दया राम राजभर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दया राम राजभर ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के संघर्षों का स्मरण करते हुए भारतीय लोकतंत्र की समस्यायों के प्रति लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर का जन्म दिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। कांग्रेस को निशाने पर लिया और कहा कि कांग्रेस ने देश में सबसे अधिक समय तक शासन किया किंतु बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के विचारों और भारतीय संविधान को ठीक से नहीं लागू किया।

भाजपा बहुजनों को मिले अधिकारों को खत्म करने की कोशिश कर रही है। आरक्षण को खत्म किया जा रहा है।मान्यवर कांशीराम की ओर से दिया गया राजनैतिक प्लैटफॉर्म बहुजन समाज पार्टी है। बहुजन समाज पार्टी देश में भारतीय संविधान को ठीक ढंग से लागू करना चाहती है,इस लिए देश के सभी राजनीतिक दल अंदर खाने बी एस पी का विरोध कर रहे हैं।
सभा की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रभारी नन्हे सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की जयंती पर बधाई दी और मिशन -2027 के लिए संगठन मजबूत करने की अपील की।
बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और संविधान के नाम पर झूठी राजनीति करने वाले छलिए गांव गांव टहल रहे हैं,इन छलियों से बहुजन समाज को हमेशा सावधान रहना है।

बामसेफ की जिला संयोजक किसमता भारती ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने आत्मसम्मान और स्वाभिमान की जिंदगी जीने के लिए राजसत्ता पर अधिकार का संदेश दिया था, यही संदेश बहन मायावती जी ने तीन दिन पहले दिया है।
बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और संविधान के नाम पर झूठी राजनीति करने वाले छलिए गांव गांव टहल रहे हैं,इन छलियों से बहुजन समाज को हमेशा सावधान रहना है।
वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता संजीव भारती ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने भारत को दुनिया का सबसे अच्छा संविधान और सबसे अच्छा धम्म बौद्ध धम्म दिया है। उनके जीवन संघर्षों का वर्णन शब्दों में सम्भव नहीं।
अशोक यादव ने कहा कि 43वर्षो तक बाबा साहब डॉ अम्बेडकर को भारत रत्न न मिलने के लिए कांग्रेस सबसे अधिक जिम्मेदार है। कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के विचारों का विरोध किया।
विवेक पांडेय ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर दुनिया में हमारे प्रत्यक्ष देवता हैं। उन्होंने सर्व समाज को अधिकार प्रदान किए।
विधानसभा प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर देश के सूर्य हैं।
बुजुर्ग बसपा नेता मुइनुद्दीन खां गामा मास्टर ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर,जय भीम के नारे और भारतीय संविधान को घर घर पहुंचाने का काम किया।
बहन मायावती जी देश में केवल एक मात्र लीडर हैं , जिन्होंने देश के सबसे बड़े राज्य में कानून का राज कायम किया और सबसे अच्छा शासन चलाकर दिखाया है।
सभा को विधानसभा अध्यक्ष शिवराम, लक्ष्मण प्रसाद, महादेव मौर्य, मोहन लाल, जिला प्रभारी अरुण गौतम आदि ने भी संबोधित किया।
बद्री प्रसाद प्रजापति, जितेन्द्र पासी, सामाजिक भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक विद्या प्रसाद गौतम, रमेश मौर्य, कृष्ण कुमार आर्य एडवोकेट,विवेक पांडेय,सरवन यादव,जय पाल पाल , जगन्नाथ पाल , दिनेश गौतम, विजय प्रजापति,राम अभिलाष बौद्ध, रामनरेश पाल, आशा भारती, लालती देवी,राम केवल सरोज,संत‌लाल कुरील,नकली नेता, जयवर्धन बौद्ध, मिश्री लाल बौद्ध, पंकज भारती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *