लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में मनाई गई बाबा साहब की जयंती

संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।संविधान निर्माता बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की 134जयंती पर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय और निर्माण खंड के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अधिशासी अभियंता इंजीनियर रमेश चंद्र और अधिशासी अभियंता इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इंजीनियर रमेश चंद्र ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर का जीवन दर्शन हमें विपरीत परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ने का संदेश देता है। शिक्षा विकास की कुंजी है। शिक्षा के बल ही बाबा साहब डॉ अम्बेडकर दुनिया के सबसे बड़े विद्वान बने और अपनी विद्वत्ता के बल पर सभी विरोधियों को परास्त किया। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर का जन्म दिन पूरी दुनिया में समता, समानता, संकल्प और स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
लेखाधिकारी अमरनाथ ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर का जन्म दिन दुनिया के 150राष्ट्रों में मनाया जा रहा है। भगवान बुद्ध के मानवतावादी संदेश उन्होंने पूरी दुनिया में फैलाए। सहायक अभियंता फूल सिंह पटेल, प्रशासनिक अधिकारी रामनयन कनौजिया आदि ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के आदर्शों को जीवन में धारण करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *