राहुल के अमेठी पहुंचने के पहले विरोधियों ने चलाया पोस्टर वॉर

संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी । राहुल गांधी के अमेठी पहुंचने के पहले से कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन के लिए अज्ञात लोगों ने पोस्टर वॉर चलाया। बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाने वाले लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस हवा में तीर मारती देखी गई। पुलिस की सारी नाकेबंदी को फेल करते हुए भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला भी फूंक दिया।

अमेठी पहुंचने के पहले पोस्टर वॉर, भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

अमेठी। कांग्रेस के बड़े नेताओं की ओर से देश विरोधी कथित बयानबाजी और राहुल गांधी की चुप्पी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बुधवार को प्रदर्शन किया और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। राहुल गांधी के संजय गांधी अतिथि गृह मुंशीगंज आगमन पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष विषुव मिश्र के साथ युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के बयान के विरोध में असंतोष को सार्वजनिक करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका। विषुव मिश्र ने कहा कि कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और महाराष्ट्र के विधायक विजय नामदेव राय आदि लोगों के बयान से दुनिया में भारत की छवि धूमिल हो रही है। राहुल गांधी मूकदर्शक बने हुए हैं और एक तरह से राष्ट्र विरोधी बयानों का समर्थन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *