राहुल उपाध्याय पारदर्शी विकास न्यूज़ बहराइच। परशुराम की जयंती पर जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी क्रम मेंं राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के द्वारा भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव आनंद और उत्साह के साथ मनाया गया। सर्व प्रथम भगवान परशुराम जी को पंचामृत स्नान करा कर नवीन वस्त्र धारण कराए गए। जिसके बाद राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के पदाधिकारियों के साथ भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। सभी विप्र जनों द्वारा लोक कल्याण की भावना से यज्ञ किया गया। तथा आरती के उपरांत विशाल भंडारे में भक्त जनों ने प्रसाद ग्रहण किया। भगवान परशुराम जी के अवतरण दिवस अक्षय तृतीया पर बीती शाम नगर के मुख्य चौराहे भगवान परशुराम चौक पर अजर अमर अविनाशी शस्त्र व शास्त्र के महारथी भृगुवंशी जमदग्नि रेणुका सुत चिरंजीवी भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव आकर्षक सजावट,पुष्पार्चन, धूप दीप नैवेद्य के साथ आराधन,वन्दन,स्तोत्र पाठ,प्रसाद भोग व भव्य आरती के साथ सामूहिक रूप से सभी वर्गों के लोगों, जनप्रतिनिधियों व आमजन की उपस्थिति में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ पदाधिकारियों द्वारा पूरे हर्षोल्लास पूर्व विशाल उत्सव के रूप में मनाया गया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालु गण में पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ पं रामछबीले शुक्ल,ओमप्रकाश शुक्ल,
भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय तथा राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मध्य सत्येन्द्र शुक्ल एडवोकेट , प्रदेश महासचिव संतोष त्रिपाठी ,जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्रधर शर्मा ज्ञानी,जिला सहसंयोजक दीपेंद्र कुमार पाठक,जिला मीडिया प्रभारी पण्डित पुंडरीक पाण्डेय, डॉक्टर बृजेश शुक्ला ,राघवेंद्र प्रताप सिंह ,एकता रमेश जायसवाल, गौरव तिवारी, रमेश तिवारी,पिंटू तिवारी ,अभिलाषा शर्मा ,चंचरीक पाण्डेय, सन्तोष पांडे,निशा शर्मा,अभिलाषा दुबे,अंकुर अवस्थी ,हैप्पी दूबे , शिवांकर शुक्ला,डॉक्टर सौरभ मिश्रा, आदि लोग उपस्थित रहे।
