महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की भूख हड़ताल जारी

विवेक द्विवेदी पारदर्शी विकास न्यूज़। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गुरु प्रकाश शुक्ला ने बताया कि विश्वविद्यालय के कर्मचारी पिछले 37 दिनों से अपनी मांगों को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल पर हैं। उनकी मुख्य मांगें वेतन भुगतान, भविष्य निधि की समस्या का समाधान और विश्वविद्यालय प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग हैं ।

कर्मचारियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण उन्हें लगभग तीन माह से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके परिवारों में भुखमरी की समस्या बढ़ रही है। एक दुखद घटना में एक कर्मचारी को अपनी बेटी को विद्यालय जाने के लिए कर्ज लेकर देना पड़ा, जो सरकार के “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” अभियान के विरोधाभास को दर्शाता है।

इस स्थिति का समाधान निकालना आवश्यक है। विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार को इस मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए और कर्मचारियों की मांगों को पूरा करना चाहिए। गुरुप्रकाश शुक्ला, शिवकुमार, बैजनाथ कुशवाहा। मारथा उर्फ शशि राव। देवीदयाल, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *