भारतीय राजनीति के पर्याय बन गये हैं बाबा साहब डॉ अम्बेडकर -डा रूदल यादव

संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ मुंशीगंज। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की जयंती पर सरायखेमा स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर बड़ी संख्या में लोगों ने माल्यार्पण किया। प्रोफेसर डॉ रुदल यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर का जीवन दर्शन विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय की विचारधारा को उन्होंने भारतीय संविधान में समाहित करने के साथ भारतीय लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का काम किया। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ऐसे महापुरुष हैं जिन्हें भारत ने सरकार ने जीते जी सम्मान नहीं दिया, मरणोपरांत पूरी दुनिया उन्हें पूज रही है।आज देश के सभी राजनीतिक दलों में डा अम्बेडकर के प्रति प्रेम दिखाने की होड़ मची हुई है। बाबा साहब डॉ अम्बेडकर भारतीय राजनीति के पर्याय बन गए हैं।
रामशंकर दानी, गुरु चरण,राम प्रसाद, सुंदर लाल, यमुना प्रसाद, डॉ कालिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *