भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारी स्वच्छता अभियान से प्रारंभ।

जगनायक प्रधान/पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर ने 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारी आज से प्रारंभ कर दी।तैयारी के इस ही क्रम में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के निर्देशानुसार आज सीसामऊ विधानसभा के संयोजक अभिनव दीक्षित के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय में झाड़ू , पोछा लगाकर,दीवारों की कुर्सियों ,मेजों की साफ सफाई की गई।इस ही क्रम में महापुरुषों के चित्रों और मूर्तियों की भी साफ सफाई की गई।जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कल 5 अप्रैल को भाजपा कार्यालय में बिजली की रंग बिरंगी झालरों से सजावट की जाएगी।6 अप्रैल को स्थापना दिवस पर कार्यालय को फूलों से सजाया जाएगा।आतिशबाजी होगी और एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आज के स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अभिनव दीक्षित,अवधेश सोनकर जन्मेजय सिंह,रोहित साहू, प्रमोद विश्वकर्मा अभिमन्यु सक्सेना,योगेन्द्र शर्मा,सुनीता गौड़ सचिन गौड़,रवि पांडे,रामकुमार सिंह, श्यामू तिवारी ,यश वर्मा,आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *