जगनायक प्रधान/पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित बताया कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को बड़ी धूमधाम से प्रत्येक बूथ पर मनाएगी। इसकी तैयारियों के लिए जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कानपुर उत्तर जिले की चारों विधासभाओं के संयोजक घोषित किए। सीसामाऊ विधानसभा का संयोजक अभिनव दीक्षित,आर्यनगर का अवधेश सोनकर,कल्याणपुर विधानसभा का शिवांग मिश्रा,और गोविंद नगर विधानसभा का संयोजक सीमा एम. बी. ए को बनाया।जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि 6 अप्रैल को रामनवमी है ।और भाजपा का स्थापना दिवस है इस दिन पार्टी कार्यालय को रोशनी से सजाया जाएगा,आतिशबाजी होगी और मिष्ठान वितरण होगा ।7 अप्रैल को कानपुर उत्तर जिले के सभी 1258 बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

