सचिन कटियार/पारदर्शी विकास न्यूज़ फर्रुखाबाद l फर्रुखाबाद तहसील सदर स्थित पुराने डूडा कार्यालय में अचानक आग की लपटे उठने लगे जिससे तहसील सदर में हड़कंप मच गया आनन फानन में सूचना जिला प्रशासन को दी गई मौके पर पहुंचे नगर पालिका के कर्मचारियों ने पानी के टैंकर से आग बुझाना शुरू किया l दमकल को पहुंचने में काफी समय लग गया मगर दमकल के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका l। बताते चले की तहसील सदर में पुराना डूडा कार्यालय बना हुआ है जो काफी दिनों से बंद था जिसमें कुर्की का सामान सहित तमाम दस्तावेज रखे थे आग लगने के कारण वह सब जल गए कार्यालय में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान का अनुमान लगाया गया है वही अभी तक यह नहीं पता लगा कि आग कैसे लगी पूरे प्रकरण में अधिकारियों ने जांच बिठाई है जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी l

