पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में अटेवा ने निकाला कैंडल मार्च

गौरीगंज शहीद स्मारक स्थल पर मोमबत्तियां जलाकर मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

पहलगाम आतंकी हमले के मृतक आश्रित परिवारों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग

संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में एन एम ओ पी एस और अटेवा के बैनर तले शिक्षकों और कर्मचारियों ने गुरुवार को जिला मुख्यालय गौरीगंज में कैंडल मार्च निकाला और शहीद स्मारक स्थल पर कैंडल जलाकर आतंकी हमले में मृतक हुए पर्यटकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अटेवा के जिला अध्यक्ष मंजीत यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च पुराने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से शुरू हुआ और ब्लाक परिसर में शहीद स्मारक स्थल पर समाप्त हुआ। कैंडल मार्च के‌ दौरान शिक्षकों ने भारत माता की जय, आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। एक मई को एन एम ओ पी एस की ओर से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन प्रस्तावित था। पहलगाम में आतंकी हमले के विरुद्ध एक जुटता के प्रदर्शन और मृतकों को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए एन एम ओ पी एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने धरना प्रदर्शन को स्थगित कर दिया और देश के अटेवियंस को एक मई को कैंडल मार्च निकालने के निर्देश दिए थे। गुरुवार को कैंडल मार्च में अटेवा के बैनर तले प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ,पी पी एस एस सहित सभी शिक्षक संगठनों से जुड़े शिक्षक शामिल हुए।

जब तक केंद्र सरकार पुरानी पेंशन को बहाल नहीं करती,हमारा आंदोलन जारी रहेगा। पहलगाम में आतंकी हमला देश के लिए बहुत दुखद है।हमारी मांग है कि सरकार पहलगाम आतंकी हमले के मृतक आश्रितों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे।

पहलगाम में आतंकी हमला अत्यंत दुखद है। इस समय देश संकट में है। दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सभी राजनीतिक, सामाजिक और जनसंगठनों को एक जुट रहने की जरूरत है। पुरानी पेंशन हमारे लिए जीवन मरण का प्रश्न है।देश में पेंशन के दो विधान नहीं चलने चाहिए। संघर्ष का सफर चाहे जितना लम्बा हो। पुरानी पेंशन की लडाई अटेवा और एन एम ओ पी एस के नेतृत्व में जीती जाएगी।

कैंडल मार्च में शामिल प्रमुख लोग -एक नजर
अजय कुमार मौर्य महामंत्री,अटेवा,देवांशु सिंह, कोषाध्यक्ष अटेवा, अब्दुल रसीद, जिला अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ, जयराम कनौजिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संजीव कुमार भारती उपाध्यक्ष रमाकांत मौर्य, महामंत्री, श्री राम सोनी मंत्री, रमाशंकर यादव, सालेहा खातिर जमा, आर डी सहगल,वसीम अहमद,तहसीन अहमद, हरिकेश यादव, सुनील कुमार, गणेश प्रसाद शर्मा, गुरु चरण गौतम, विवेक शुक्ला, अश्विनी द्विवेदी, सुशील यादव, दिनेश पटेल,मो‌ असगर, संतोष कुमार यादव, रेनू श्रीवास्तव, अर्चना चौहान, सीमा, शबीना सिताब,सुधाकर त्रिपाठी,महेन्द्र मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *