निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्रों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

सचिन कटियार/पारदर्शी विकास न्यूज़ फर्रूखाबाद l जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा 926.77 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन 440/220/132 विद्युत केंद्र उखरा मोहम्दाबाद व विद्युत केंद्र निसाई का स्थलीय निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण में आ रही तकनीकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली साथ ही जिलाधिकारी ने मौजूद अधिकारियों से कहा कि जो भी समस्या आ रही है उसका रहते निस्तारण करते हुए समय से कार्य को पूर्ण करें l उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में विशेष ध्यान रखें किसी भी प्रकार की लापरवाही ना की जाए अगर लापरवाही मिलती है तो संबंधी अधिकारी व कार्य दाई संस्था के विरुद्ध कार्रवाई करने में देर नहीं की जाएगी l
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, अधी0अभि0 विद्युत व अधि0अभि0विद्युत पारेषण साथ रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *