संजीव भारती /पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अम्बेडकर सेवा समिति की ओर रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में बेलखरी के बच्चों ने बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के जीवन दर्शन पर सुंदर नाटक प्रस्तुत कर विपरीत परिस्थितियों में भी अच्छी शिक्षा हासिल करने के संदेश दिए।

नाटक का निर्देशन अंग्रेजी के शिक्षक राम चन्द्र सरस ने किया। संचालन संतोष सरगम ने किया। समारोह में शामिल लोगों ने बच्चों की प्रस्तुति की मुक्त कंठ से सराहना की। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने बच्चों की हौसला-अफजाई की।

इस अवसर पर भंते प्रज्ञा मित्र,भंते धम्मदीप ,बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, अम्बेडकर सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार,राम चन्द्र,राम मिलन शर्मा किसमता भारती,राम किशोर सागर बंधु, मकबूल अहमद , श्याम लाल,ऊषा देवी, संगीता आदि ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।