नहीं हटा रुपईडीहा स्वर्ग धाम का अतिक्रमण

नवी अहमद पारदर्शी विकास न्यूज़
रुपईडीहा, बहराइच ।
शासनादेश के अनुसार नेपाल सीमा से 10 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। खलिहान,
घूर गड्ढों व तालाब पोखरों के विरुद्ध अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। परंतु नानपारा के भूलेख विभाग की निगाह में रुपईडीहा स्वर्ग धाम का अतिक्रमण अभीतक नही आया। लावारिस पड़े उजारखण्ड जैसा रुपईडीहा का स्वर्ग धाम अपने ऊपर किये गए अतिक्रमण हटाने की राह वर्षों से देख रहा है। वर्षों पूर्व अतिक्रमण हटाने के लिए भूलेख कर्मियों ने इसकी नाप भी की थी। परंतु अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध किसी की हिम्मत ही नही हुई कि अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही करें। इस स्वर्ग धाम का उपयोग रुपईडीहा के गरीब अपने परिजनों के अंतिम संस्कार हेतु करते आ रहे हैं। जहां जगह मिली उस जगह की खुद साफ सफाई कर अंतिम संस्कार सम्पन्न कर लेते हैं। यही हाल नगर पंचायत रुपईडीहा की गोशाला का है। यहां भी भारी अतिक्रमण है। लोगो ने यहां झुग्गी झोपड़ी बनाकर अतिक्रमण कर रखा है। नगर पंचायत वासियों ने कई बार विधायक व चेयरमैन से गौशाला व स्वर्ग धाम से अतिक्रमण हटवाने की मांग भी की है।

क्या कहते हैं चेयरमैन रुपईडीहा

इस संबंध में जब आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 29 लाख रुपये रुपईडीहा स्वर्ग धाम के जीर्णोद्धार के लिए प्राप्त हुए हैं। परंतु जब तक अतिक्रमण नही हटता जीर्णोद्धार असम्भव है। मैंने इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को लिखित व मौखिक कहा है। परंतु इस ओर किसी ने ध्यान ही नही दिया। जिससे जीर्णोद्धार का काम रुका हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *