अजय त्रिपाठी पारदर्शी विकास न्यूज़ बहराइच। बाबा सुंदर सिंह बधिर विद्यालय में बुधवार को विश्व स्वालीनता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय में अनिल गोयल संध्या गोयल गोपीकांत शर्मा रत्नाकर अनिल कुमार सिंह अर्चना क्लॉडियस, ज्योति जयसवाल जी उपस्थित रही। विद्यालय में जिलाधिकारी मोनिका रानी की पुत्री सिया का भी जन्मदिन मनाया गया। दिव्यांग बच्चों में सिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी तथा उपहार भी भेंट किया। सिया की तरफ से सभी दिव्यांग भाई बहनों को भोजन वितरित किया गया। रजत शर्मा ने भी अपना जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया और बच्चों को बिस्कुट और चिप्स वितरित किया गया। कार्यक्रम में कोर्स कोआर्डिनेटर विजय बहादुर गुप्ता ने स्वलीनता के बारे में बताते हुए अभिभावको को जागरूक किया कि यदि आपका बच्चा अपने आप में खोया रहता है और आपकी बातों को नहीं समझना एक ही चीज पर अधिक ध्यान से देखा है तथा अपने हाथों को आंख के आगे कर हरकतें करता है तो आपका बच्चा ऑटिज्म पीड़ित हो सकता है यह जन्मजात बीमारी है पर इसमें थेरेपी और सेशंस के द्वारा बच्चों में काफी सुधार किया जा सकता है जिससे बच्चे समझ में अपना एक अच्छा स्थान बना सकते हैं यह एक बीमारी है और इसका इलाज सिर्फ और सिर्फ थेरेपी है। कार्यक्रम में श्रेया वर्मा ने भी स्वालीनता की बारे में अपने अनुभव साझे किये। अंत में प्रवंधिका महोदया ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया । कार्यक्रम में सोनी गीता रूपा रंजना श्रद्धा श्रेया विजय बहादुर गुप्ता गुरविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
कंपोजिट विद्यालय में हारीपुर में आयोजित हुआ छात्र सम्मान समारोह
स्कूल चलो अभियान की हुई शुरुआत संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बुधवार को कंपोजिट विद्यालय हारीपुर में छात्र सम्मान समारोह…
जेएनसीयू में अंतरमहाविद्यालयी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
राजेंद्र प्रसाद / पारदर्शी विकास न्यूज़ बलिया ।डॉ. भीमराव आम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में अंतरमहाविद्यालयी भाषण…
प्रांतीय खंड में छः पुलों पर शुरू हुआ काम,नयी कार्ययोजनाएं बनाने को लोक निर्माण विभाग की बैठक
संजीव भारती /पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। लोक निर्माण विभाग की वार्षिक कार्ययोजना के निर्माण के 29अप्रैल को एन आई सी…
