कांग्रेस ने चालीस साल तक मारा ओ बी सी का हक, वोटों के लालच में नूराकुश्ती कर रही भाजपा

कांग्रेस -भाजपा जातिवादी पार्टी,एक ही थैली के चट्टे बट्टे, बहुजन समाज पार्टी ने लागू कराई मंडल कमीशन की रिपोर्ट

संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जातीय जनगणना कराने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद इसका श्रेय लेने के लिए कांग्रेस और भाजपा में मची होड़ को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी ने बहुजन समाज को सावधान किया है। बसपा ने कहा है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों का रवैया हमेशा जातिवादी और द्वेष पूर्ण रहा है। ओ बी सी समाज को आरक्षण सहित उनके संवैधानिक हक से वंचित रखने में कांग्रेस का काला अध्याय रहा है।इसी कारण कांग्रेस को सत्ता भी गंवानी पड़ी है। केंद्र की सत्ता से वंचित होने के बाद कांग्रेस का दलित और ओ बी सी के प्रति नया उभरा प्रेम विश्वास से परे है ।इन वर्गों के लोग के लिए कांग्रेस और भाजपा अवसरवादी राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस, भाजपा दोनों एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर दिए गए बयान में कहा है कि वोटों के स्वार्थ और सत्ता के मोह के कारण भाजपा को भी जातीय जनगणना की जन आकांक्षा के आगे झुकना पड़ा है। बसपा इसका स्वागत करती है। वैसे भी आरक्षण को निष्क्रिय बनाकर अन्ततः इसको खत्म करने की इनकी नापाक मंशा को कौन भुला सकता है? वैसे आरक्षण व संविधान के जनकल्याणकारी उद्देश्यों को फेल करने में भाजपा भी कांग्रेस से कम नहीं, बल्कि दोनों एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। किन्तु अब वोटों के स्वार्थ व सत्ता के मोह के कारण भाजपा को भी जातीय जनगणना की जन अकांक्षा के आगे झुकना पड़ा है, जिसका स्वागत । संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को भारतरत्न से सम्मानित करने से लेकर धारा 340 के तहत ओबीसी को आरक्षण देने जैसे अनेकों मामलों में कांग्रेस व भाजपा का रवैया जातिवादी व द्वेषपूर्ण रहा है, किन्तु इनके वोट की राजनीति के खेल निराले हैं। लोग सावधान रहें।

कांग्रेस लम्बे समय तक ओ बी सी का हक छीनती रही, बसपा ने लागू कराई मंडल कमीशन की रिपोर्ट


अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कहा कि कांग्रेस ने देश में चालीस साल से अधिक समय तक शासन किया।काका कालेलकर की रिपोर्ट को रद्दी की टोकरी में डाल दिया।1980में आई मंडल कमीशन की रिपोर्ट को भी लागू नहीं किया। मंडल कमीशन की रिपोर्ट को लागू कराने के लिए बसपा ने 1984से1989तक देश व्यापी आंदोलन किया। वोट क्लब पर रैली की।1990मे वी पी सिंह की अल्पमत सरकार को अपने तीन सांसदों का सशर्त समर्थन देकर मान्यवर कांशीराम साहब और बहन मायावती जी ने जनता दल सरकार से मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू कराई और संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉ अम्बेडकर को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिलाया। पिछड़ी जातियों में राजनीतिक चेतना और राजनीति में ओ बी सी की हैसियत बढ़ाने का काम बहुजन समाज पार्टी ने किया है। बसपा के वरिष्ठ नेता और राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष जिया लाल त्यागी ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा सहित सभी राजनीतिक दलों ने आजादी के बाद अब तक पिछड़ी जातियों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया,हक अधिकार नहीं दिया। ‌वरिष्ठ बसपा नेता प्रेम मोहन त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान डबल इंजन की सरकार में ओ बी सी के बहुत से नेता मिनिस्टर हैं, लेकिन अपने समाज के हित में कोई भी निर्णय नहीं ले सकते। सिर्फ लालबत्ती में घूमकर बहुजन समाज को गुमराह करने के अलावा उनके पास और कोई काम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *