कई सिद्ध व भगवदप्राप्त संतों की साधना स्थली रही है गौतम ऋषि आश्रम : महंत मुकुंद शरण महाराज

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी) पारदर्शी विकास न्यूज़ वृन्दावन। वाराह घाट-परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीगौतम ऋषि आश्रम में श्रीआदि गुरू शंकराचार्य महाराज की जयंती के शुभ अवसर पर महंत मुकुंद शरण महाराज के पावन सानिध्य में संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं झरां भंडारा सम्पन्न हुआ। जिसमें सुबह से देर रात्रि तक 10000 से भी अधिक लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
गौतम ऋषि आश्रम के महंत सर्वेश्वर शरण महाराज एवं मदन मोहन कुंज के अध्यक्ष स्वामी हेमकांत शरण देवाचार्य महाराज ने कहा कि श्रीगौतम ऋषि आश्रम कई सिद्ध व भगवदप्राप्त संतों की साधना स्थली रही है।जिन्होंने अपनी साधना व तपोबल से असंख्य व्यक्तियों का कल्याण कर उन्हें भगवद् भक्ति के मार्ग से जोड़ा है।

प्रख्यात साहित्यकार डॉक्टर गोपाल चतुर्वेदी एवं एडवोकेट जितेंद्र शर्मा (राजस्थान हाई कोर्ट) ने कहा कि गौतम ऋषि आश्रम संत सेवा, गौ-सेवा व निर्धन-निराश्रित सेवा का प्रमुख केंद्र है।यहां वृन्दावन दर्शन को आने वाले सभी भक्तों-श्रृद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन प्रसाद की नित्य सेवा निरंतर चलती है।जो कि बहुत ही प्रशंसनीय कार्य है। इस अवसर पर महंत वृंदावन दास महाराज, यज्ञाचार्य ओमप्रकाश शास्त्री, प्रेमदास बाबा, युवा साहित्यकार डॉक्टर राधाकांत शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *