एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव जनहित के लिए जरूरी -सतीश शर्मा

पाकिस्तान और आतंकवादियों को नेस्तनाबूद करेगी मोदी सरकार,अब धर्म के आधार पर एक हो जाएं हिन्दुस्तानी -मयंकेश्वर शरण सिंह

संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। एक राष्ट्र एक चुनाव बिल के समर्थन में शुक्रवार को ब्लॉक सभागार सिंहपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में राज्य मंत्री सतीश शर्मा और मयंकेश्वर शरण सिंह ने बिल के समर्थन में तर्क प्रस्तुत किए और भाजपा कार्यकर्ताओं को बिल के समर्थन में जनता को जागरूक करने और रायसुमारी जुटाने के संदेश दिए।
प्रभारी मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव से समय और धन की बचत होगी।देश का विकास होगा।पहले भी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ-साथ हुए हैं।जनहित के लिए अब फिर साथ में चुनाव आवश्यक हैं। एक साथ चुनाव कराना कोई नई बात नहीं है।स्वतंत्र भारत में 1950 में संविधान लागू हुआ। उसके बाद 1951 से लेकर 1967 तक सभी राज्य की विधानसभाओं और लोकसभा के आम चुनाव साथ-साथ होते थे।लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के पहले आम चुनाव 1951-52 में एक साथ आयोजित किए गए थे। यह परंपरा इसके बाद 1957, 1962 और 1967 के तीन आम चुनावों के लिए भी जारी रही।हालांकि, कुछ राज्य विधानसभाओं के समय से पहले भंग होने के कारण 1968 और 1969 में एक साथ चुनाव कराने में बाधा आई थी।पहली, दूसरी और तीसरी लोकसभा ने पांच वर्षों का अपना कार्यकाल पूरा किया।कहा लोकसभा व विधानसभा का अलग-अलग चुनाव कराना चुनौतियां बन गए हैं।उन्होंने कहा सरकार एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए कमेटी बनाकर,आम लोगों से,आधी आबादी से,विभिन्न संगठनों व राजनीतिक दलों से लगातार चर्चा कर माहौल बना रही है।एक राष्ट्र एक चुनाव देश हित में है।


राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि आतंकियों एवं उनके आकाओं पर कड़ा व निर्णायक प्रहार होंगा।मोदी सरकार पाकिस्तान और उनके सरपरस्त आतंकवादियों का नेस्तनाबूद करेंगी। कहा आधी आबादी के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। आतंकियों ने धर्म पूछ कर गोली मारी है इसलिए अब हिंदुस्तान में जाति नहीं धर्म के आधार पर हमको एक रहना चाहिए और सभी सनातनी को इससे सबक लेना चाहिए।
प्रबुद्ध सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने की। प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह , दयाशंकर यादव पूर्व जिला अध्यक्ष, कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना पूर्व ब्लाक प्रमुख,अंकित पासी ब्लॉक प्रमुख, कौशलेंद्र सिंह बंटी प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य, दिनेश जायसवाल जिला पंचायत सदस्य, सियाराम मिश्रा, गौरव श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष ,सत्यनारायण सिंह मंडल अध्यक्ष ,चंद्रपाल यादव मंडल अध्यक्ष ,पंकजअवस्थी मंडल अध्यक्ष,अनिल पांडे पूर्व मीडिया प्रभारी,नवीन श्रीवास्तव प्रधान संघ अध्यक्ष, राकेश त्रिपाठी जिला महामंत्री,रमेश चंद तिवारी जिला उपाध्यक्ष,भागीरथी मौर्य जिला महामंत्री, उपमा सरोज जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती गीता सिंह जिला महामंत्री महिला मोर्चा,श्रीमती आशा बाजपेई जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा,सोनू यज्ञसेनी प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य,श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी,श्याम मूर्ति यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष,रामकृष्ण भारती जिला पंचायत सदस्य,गिरीश चंद्र शुक्ला जिला उपाध्यक्ष,उमारमण सिंह जिला मंत्री,प्रभात शुक्ला जिला मंत्री, अवनेंद्र प्रताप सिंह,हरनाम सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, राजीव शुक्ला पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, हिन्देश सिंह हेमंत विक्रम सिंह, सुधाकर सिंह एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *