सचिन कटियार/पारदर्शी विकास न्यूज़ फर्रुखाबाद l 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने चेकिंग अभियान चलाते हुये नगर में बस अड्डा, आईटीआई चौराहा, मसेनी चौराहा, सेन्ट्रल जेल चौराहा, आवास विकास व अन्य स्थानों पर ई-रिक्शा को चेक किया गया तथा 245 ई-रिक्शा कोे कमियां पाये जाने पर चालान/सीज किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा 245 ई-रिक्शा कोे कमियां पाये जाने पर चालान/सीज करते हुये रू0 11.31 लाख जुर्माना तथा रू0 7.13 लाख टैक्स वसूला गया।
प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पूरे उत्तर प्रदेश में अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित किया गया है। अभियान के अन्तर्गत सघन चेकिंग की कार्यवाही की गयी है।
