संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। गुरुवार को आए आंधी तूफान से सैकड़ों पेड गिर गये। सड़कों पर पेड़ गिरने से गुरुवार की रात से सुबह तक यातायात प्रभावित रहा। गांवों में रात भर बिजली नहीं आई। विद्युत व्यवस्था सुबह बहाल हुई है। आंधी तूफान के बीच हल्की बारिश भी हुई है।कई जगह पत्थर भी पड़े हैं। शुक्रवार को गेंहू की मड़ाई का काम प्रभावित हुआ। लाइनमैन सुबह दस बजे तक बिजली की क्षतिग्रस्त लाईनों को ठीक करने में लगे रहे।

कई किसानों ने बताया कि गेंहू की कटी फसल उड़कर दूसरे खेतों में चली गई है। काफी नुकसान हुआ है, जहां जहां बारिश हुई है वहां गेंहू की मड़ाई का काम शुक्रवार को नहीं हो पाया।
