अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि

अमेठी। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में सपा महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कैंडल मार्च निकाला। भाजपा के कार्यकर्ता शाम लगभग साढ़े छः बजे बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा के पास एकत्रित हुए और जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ल के साथ कैंडल जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
आतंकी हमले के विरोध में सपा नेत्री गुंजन सिंह कुछ महिलाओं और युवाओं के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद और सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा–नारे लगाते हुए शाम लगभग सवा छह बजे बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा के पास पहुंची और नारे बाजी करते हुए डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर कैंडल जलाई। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। आतंकी हमले में मारे गए लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को खत्म करने का मोदी सरकार का दावा झूठा साबित हो रहा है।


कायरतापूर्ण हमले की कठोर निंदा, सरकार देगी मुंहतोड़ जवाब देगी -सुधांशु शुक्ल


अमेठी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को कायरतापूर्ण कार्रवाई बताया। हमले में मारे गए 27लोगों की दिवंगत आत्मा की शांति को ईश्वर से प्रार्थना की। कहा कि आतंकी हमला मानवता पर हमला है। केंद्र सरकार और भारत की सेना ने ने आतंकवादी संगठनों को हमेशा पीछे हटने को मजबूर किया है। बहुत दिन बाद आतंकी बिल से बाहर आए हैं। सरकार इस हमले का मुंह तोड जवाब देगी।इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी,देव प्रकाश पाण्डेय,गिरजा शंकर शुक्ल,आशा बाजपेई, राकेश पाण्डेय,रवि प्रताप सिंह, आदर्श पांडेय आदि मौजूद रहे।


पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने की हमले की निंदा


अमेठी। भाजपा नेता और पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने पहलगाम में आतंकी हमले की घटना को मानवता के लिए कलंक बताया और कहा कि आतंकियों की कायरतापूर्ण कार्रवाई का भारत की सेना मुंह तोड जवाब देगी। हमले में मारे गए लोगों के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *