आशुतोष मिश्र ‘रूद्र’/पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। शासन की मंशा के अनुरूप माननीय महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के निम्नवत करवाई संपन्न कराई गई है जोन–1 निगम सीमान्तर्गत कानपुर शहर के समस्त जोनों में अवैध एवं अनाधिकृत रूप से प्रतिस्थापित विज्ञापन-पटों को हटाये जाने का कार्य निरन्तर एवं सुचारू रूप से किया जा रहा है। अवैध एवं अनाधिकृत रूप से प्रतिस्थापित 740 क्यास्क, 70 बिल बोर्ड व 65 रोड कास बैनर एवं फूलबाग स्थित 01 यूनीपोल 02 होर्डिंग के पर्दे कुल 878 अवैध विज्ञापन-पटो को हटाया गया। कानपुर नगर निगम सीमान्तर्गत अवैध एवं अनाधिकृत रूप से प्रतिस्थापित विज्ञापनों को हटाने का कार्य निरन्तर रूप से सम्पादित किया जा रहा है।
जोन-3 के अन्तर्गत वार्ड 77 में स्थित नालों के ऊपर किये गये अतिक्रमण को केसा सबस्टेश कार्यालय से पेट्रोल लाइन कर्रही रोड तक अतिक्रमण अभियान चला कर अस्थायी 130 / स्थायी 05 कुल 135 टिन शेड, टट्ट, रैम्प, झुग्गी झोपडी, चबुतरे इत्यादि अतिक्रमण हटाये गये। अतिक्रमण अभियान के दौरान श्री सी० पी० सिंह जोनल अधिकारी, श्री राजेश कुमार जोनल अभियन्ता जोन-3 श्री आशीष बाजपेई, जोनल स्वच्छता अधिकारी जोन-3, राजेन्द्र प्रसाद कर अधीक्षक जोन-3 सिद्वार्थ सिंह अवर अभियन्ता जोन-3 एव नीलम सरोज राजस्व निरीक्षक, ब्रजेश एस०एफ०आई० के साथ पर्याप्त पुलिस बल के उपस्थित रहा।
जोन-4 कानपुर द्वारा प्रातः 08:00 बजे विक्टोरिया मिल तिराहे से योग टावर से होते हुए मछली वाला हाता तक अतिक्रमण अभियान चलाया गया, जिसमें दोनो तरफ के फुटपाथ एवं नालों के ऊपर के किये गये स्थाई / अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया जिसमे अभियान के दौरान लगभग 40 फुटपाथ पर बने रैम्प को तोड़ गया, 03 टीन शेड, 05 गुमटी ०८ ठेले. 03 टट्टर तथा 20 बैनर, 24 कटआउट के साथ ही 05 मेज / कुर्सी तथा अन्य सामान को भी जब्त किया गया। उक्त अभियान में मा० महापौर महोदया, सम्बन्धित क्षेत्र के ए०सी०पी०, थानाध्यक्ष, जोनल अधिकारी जोन-4 राजेश सिह जोनल अभियंता जोन-4, सहायक अभियंता जोन-4 राजस्व निरीक्षक कमल सिंह, कृष्णमुरारी विश्वकर्मा कर विश्वकर्मा, विनीत पाठक, निसार अहमद, शेख नफीस तथा विज्ञापन विभाग की टीम व जोनल कार्यालय जोन-4 की ई०टी०एफ० टीम उपस्थित रहे।
जोन-5 द्वारा अतिक्रमण अभियान संचालित किया गया. जिसमें दबौली क्षेत्र में तिकुनिया पार्क, दबौली वेस्ट में अतिक्रमण हटाया गया। चिन्हित स्थल पर लगभग 50-55 अस्थायी अतिक्रमण (ट्टर, टीनशेड, झोपडी आदि) एवं 20-25 स्थलों पर हुये स्थायी अतिक्रमण को हटाया गया, जिसमें पार्क पर बने स्थायी मकान, टीनशेड को ध्वस्त किया गया व स्थल की सफाई भी सुनिश्चित करायी गयी।
अभियान में मुख्य रूप से श्री विनय प्रताप सिंह, जोनल अधिकारी, जोन-5, श्री कमलेश पटेल, अधिशाषी अभियन्ता, जोन-5 श्री अवनीश यादव, जोनल स्वाच्छता अधिकारी जोन-5 के साथ ही कर अधीक्षक श्री नरेन्द्र देव क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक श्री धनीराम तिवारी, क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक एवं गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी गण व निरीक्षक एवं अन्य पुलिस कर्मी साथ ही जोन-5 का अतिक्रमण दस्ता मौके पर उपस्थित रहा।
