जिले की 14 ग्राम पंचायत में एकत्रित किया जाएगा मृदा नमूना

राहुल उपाध्याय पारदर्शी विकास न्यूज़
बहराइच।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के चयनित 14 ग्राम पंचायत में मृदा नमूना एकत्रीकरण का कार्य विशेष अभियान चलाकर किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन एवं लक्ष्य पूर्ति के लिए कृषि मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रमुख सचिव कृषि उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ से 5 मई 2025 को मृदा नमूना संकलन हेतु विशेष अभियान चलाकर योजना के कुशल क्रियान्वयन के लिए सहायक निदेशक कंप्यूटर एवं समन्वय कृषि भवन लखनऊ को जनपद का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जो जनपद की एक उच्च उत्पादकता वाली ग्राम पंचायत एवं एक निम्न उत्पादकता वाली ग्राम पंचायत में अपने समक्ष मृदा नमूना सनगृहीत कराएंगे। जनपद के समस्त चयनित ग्राम पंचायत में मृदा नमूना एकत्रीकरण का कार्य किया जा रहा है। किसान अधिक से अधिक संख्या में मृदा नमूना एकत्रीकरण कार्य में सहयोग प्रदान करें। जिससे आने वाली फसलों के उत्पादन को बढ़ाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *