जगनायक प्रधान/पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। सहकार भारतीके प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष डीपी पाठक एवं प्रदेश मंत्री कैलाश निषाद ने शुक्रवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी से उनके लखनऊ निवास पर मुलाकात की।

मुलाकात का मुख्य विषय सहकारिता क्षेत्र में सरकार की ओर से भागीदारी सुनिश्चित करना था। कार्यकारिणी ने कृषि मंत्री से कहा कि सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में नित्य नई योजनाएं जारी की जा रही है परंतु नीचे स्तर पर किसानों को, संस्थाओं को सहकारिता स्तर पर उन्हें उन योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। महामंत्री अरविंद दुबे ने कहा कि देश के विकास में सहकारिता का प्रमुख योगदान है। उन्होंने कहा कि हमारे किसानों एवं छोटे व्यवसायिक संगठनों को सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकारी स्तर पर सहकारिता को अधिक से अधिक मजबूत करना होगा। जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुंच पाएगा।कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी ने सभी को आश्वासन दिया कि सहकारिता के क्षेत्र में हम एवं हमारी सरकार हर संभव मदद का प्रयास करेगी। सभी सदस्यों ने मंत्री जी के आश्वासन का स्वागत किया साथ ही उनका आभार भी व्यक्त किया।
