बाढ़ आने से पहले सभी तैयारियां पुरी कर ली जाए: आलोक प्रसाद उप जिलाधिकारी कैसरगंज
सिराज अली कादरी पारदर्शी विकास न्यूज़
कैसरगंज,बहराइच। उप जिलाधिकारी आलोक प्रसाद ने आदमपुर रेवली तटबंध बांध का निरीक्षण किया। सरकार के मनसा अनुसार बाढ़ आने से पहले सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त रहे। इसी के दृष्टिगत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद ने आदमपुर रेवली तटबंध बांध का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां एवं खामियां मिली उनको चुस्त दुरुस्त एवं तत्काल प्रभाव से ठीक करने का सिंचाई विभाग एवं सरयू नहर खंड को एक महीने के भीतर सभी बांधों की मरम्मत कर वेल मेंटेन करने का सख्त दिशा निर्देश दिया। आलोक प्रसाद ने बताया कि बाढ़ आने से पहले सभी तैयारियां कर ली जाएं। इसके दृष्टि गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करके मौका मोइना देखकर जो भी कमियां है। संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को अवगत करा दिया गया है। ताकि बाढ़ के समय बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों को कोई भी दिक्कत परेशानी ना हो निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार बृजेश कुमार,नायब तहसीलदार कैसरगंज सचिन श्रीवास्तव,हल्का लेखपाल कानूनगो एवं सरयू नहर खंड सिंचाई विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
