उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पत्रकारों ने पहलगाम घटना की निंदा का दिया ज्ञापन

राहुल उपाध्याय पारदर्शी विकास न्यूज़ मिहींपुरवा,बहराइच। 22 अप्रैल को हुए कश्मीर में पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों की घटना पर आज उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा)के तहसील मिहिपुरवा के पत्रकारों ने तहसील अध्यक्ष अनिल कुशवाहा के नेतृत्व में राष्ट्रपति महोदय के नाम उपजिला अधिकारी अश्विनी कुमार पांडे को ज्ञापन दिया है जिसमें संगठन के अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों पदाधिकारी ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें कड़ा सबक सिखाने का ज्ञापन प्रस्तुत किया है। तथा सभी ने एक सुर से कहा है कि इस तरह की हिंसा को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए हम आपसे आग्रह करते हैं कि इस जघन्य अपराध के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की जाए इसके अतिरिक्त हम जम्मू और कश्मीर में काम कर रहे पत्रकारों की सुरक्षा के बारे में अपनी गहरी चिंता व्यक्त करना चाहते हैं । इस दौरान संगठन के तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार कुशवाहा, रईस खान, योगेन्द्र मौर्य, राजेश जोशी, मदन पोरवाल, हरगोविंद पांडे, उबैस अहमद, सोनू खान, रामजियावन बहेलिया,नीरज मिश्रा,दुर्गेश वर्मा, साकेत वर्मा आदि संगठन के सभी पत्रकार उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *