गन्ना फसल की सुरक्षा की दृष्टिकोण से वैज्ञानिको ने किया पारले मिल क्षेत्र का भ्रमण

सिराज अली कादरी पारदर्शी विकास न्यूज़ कैसरगंज,बहराइच। फसल की सुरक्षा के दृष्टिकोण से उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर के तीन वैज्ञानिक डा0 सुनील विश्वकर्मा, डाक्टर अनिल कुमार सिंह व डाक्टर नीलम ने पारले चीनी मिल क्षेत्र के ग्राम रमवापुर खुर्द, करेहना, गंगापुरवा व मिल गेट के परसेन्डी का भ्रमण किया तथा गन्ने की फसलों में कीटों व बीमारियों को देखा किन्तु अभी तक गन्ने की फसल कीट व बीमारियों से सुरक्षित है। वैज्ञानिकों ने सलाह दी कि खरपतवार निराई गुडाई करके ही नष्ट करें। खरपतवार नाशक दवा को कम से कम प्रयोग करें। खरपतवार नाशक से गन्ने के टिलरिंग तथा फसल बढ़वार पर भी असर पड़ता है। भ्रमण के दौरान साथ में विवेक कुमार चौधरी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक – परिषद परसेण्डी/ चिलवरिया, श्री संजय सिंह, सचिव, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बहराइच पारले चीनी मिल के उप मुख्य प्रबंधक वहाजुद्दीन अहमद, गन्ना अधिषासी प्रमोद कुमार यादव, क्षेत्र के जूनियर केन आफीसर राम राखन मिश्रा, व श्रवण शर्मा भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *