शांति व्यवस्था के दृष्टिगत फ्लैग मार्ग
सिराज अली कादरी पारदर्शी विकास न्यूज़ कैसरगंज,बहराइच। क्षेत्र में अमन चैन शांति कायम रहे। इसके दृष्टिगत कस्बा की पुलिस एवं आरएएफ अर्धसैनिक बलों के साथ कस्बा कैसरगंज का गांडरा सोनारी चौराहा एवं तमाम कैसरगंज के क्षेत्र का भ्रमण किया गया। लोगों में शासन सुरक्षा हेतु पुलिस के प्रति विश्वास कायम रहे। फ्लैग मार्च कर लोगों को पूरी सुरक्षा का एहसास कराया गया एक प्लाटून कमांडर प्रभारी शंभू कुमार सिंह सहायक कमांडेंट कैसरगंज वरिष्ठ उप निरीक्षक आनंद सिंह नितिन उपाध्याय चौकी इंचार्ज गन्दरा रविंद्र कुमार चंद्रा एवं कैसरगंज के तमाम पुलिस के जवान भारी संख्या में मौजूद रहे।
