राजकीय इंटर कॉलेज खेरसा और पतारा स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
जगनायक प्रधान /पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। जिलाधिकारी द्वारा पतारा स्वास्थ्य केंद्र और राजकीय इंटर कॉलेज खेरसा का औचक निरीक्षण किया । जिला अधिकारी ने खामियां मिलने पर कहा कि लापरवाही और अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज खेरसा, बिधनू का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय में साफ -सफाई, रंगाई- पुताई, पढ़ाई- लिखाई इत्यादि के बारे में बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह से जानकारी ली गई। उन्होंने क्लास रूम में छात्र-छात्राओं से नेल्सन मंडेला के विषय में सवाल भी पूछे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कहा कि पढ़ाई- लिखाई में उत्सुकता बहुत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों से भविष्य में क्या बनने, के बारे में पूछा तो बच्चों ने अपने-अपने स्तर से जवाब दिए।

इसके पूर्व जिलाधिकारी द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, खेरसा में ही मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाए जाने हेतु संभावित जमीन का निरीक्षण किया और बेसिक शिक्षा अधिकारी से इसके क्षेत्रफल व अन्य बिंदुओं की जानकारी ली।

इसके पश्चात पतरा स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया गया जहां पर उन्होंने घोर लापरवाही और अनियमितता पायी जिस पर उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही और अनियमित बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मौके पर उन्होंने पाया की एक पेशेंट सुबह से इंतजार कर रहा है परंतु टेक्नीशियन अमन वर्मा नदारत मिले। रजिस्टर चेक करने पर एक मई की उनकी अटेंडेंस भी मिली परंतु जानकारी करने पर पता चला कि अमन वर्मा को सुबह से किसी ने देखा भी नहीं है और पेशेंट भी लगातार परेशान हो रहा है और उनका इंतजार कर रहा है।
