महिला आयोग की सदस्य पहुंची हमीरपुर,की जनसुनवाई

प्रिन्स वर्मा/पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। हमीरपुर में आज महिला आयोग की सदस्य का आज हमीरपुर आगमन हुआ। अनीता गुप्ता के द्वारा जिला मुख्यालय पहुंच कर सभागार में जनसुनवाई की गई। महिला आयोग की सदस्य के द्वारा आए हुए पीड़ितों की फरियाद सुनी गई।

महिला आयोग सदस्य अनीता गुप्ता ने आज जिला मुख्यालय पहुंच कर सभागार में आई हुई महिलाओं की समस्या सुनी। जनसुनवाई में आंगनवाड़ी में हुए फर्जी भर्ती को लेकर आई हुई कई आवेदिकाओं के द्वारा न्याय की गुहार लगाई। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र सिंह पर एक बार फिर आए हुई आवेदिकाओं ने 1 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया है और आंगनवाड़ी भर्ती की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए तथा कार्यक्रम अधिकारी पर कार्यवाही करने की मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *