परशुराम जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा

संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बुधवार को भगवान परशुराम की जयंती अक्षय तृतीया के अवसर पर ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गायत्री मंदिर से अम्बेडकर तिराहा, हनुमानगढ़ी मंदिर, गाँधी चौक होते हुए सगरा तिराहे तक गई। फिर वहाँ से गुड़ मंडी, गाँधी चौक, राजर्षि तिराहा, रामलीला मैदान, अम्बेडकर तिराहा होते हुए गायत्री मंदिर में ही शोभायात्रा का समापन हुआ। सगरा आश्रम पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने कहा कि अक्षय तृतीया सनातन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण महापर्व है। महाभारत के युद्ध का समापन हुआ था, सृष्टि की रचना का प्रारंभ हुआ था, भगवान परशुराम का अवतरण हुआ था। भगवान परशुराम हिन्दुत्व की शक्ति के प्रतीक हैं। उन्होंने सदैव अन्याय के दमन हेतु शस्त्र उठाए थे।

इस अवसर पर ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित दिनेश तिवारी ,भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, काशी तिवारी, आरएसएस जिला प्रचारक पवन कुमार, अजय यादव, अभिषेक सिंह, सुरेश ओझा, अनिरुद्ध मिश्र, विवेक मिश्र, डॉ त्रिवेणी सिंह, नवीन मिश्र, मनोज तिवारी, सुनील यादव, दीपेन्द्र सरोज , अभिजित त्रिपाठी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *