गांधी वादी कांग्रेस ,आर एस एस वादी भाजपा ओबीसी का भला नहीं कर सकती

कांग्रेस ने संविधान में सबसे अधिक संशोधन कराएं,सपा ने आरक्षण को खत्म किया, भाजपा संविधान बदलने की साज़िश में शामिल

गांव चलो अभियान तेज करने को बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक

संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ अयोध्या। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की बैठक अयोध्या मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल की अध्यक्षता में अकबरपुर बसपा कार्यालय में आयोजित हुई।

बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती के निर्देश बसपा पदाधिकारी गांव-गांव में लोगों को कांग्रेस भाजपा व सपा के दलित व ओबीसी विरोधी चाल चरित्र व चेहरे के बारे में बताकर पार्टी को मजबूत करेंगे, उन्होंने ये भी कहा कि वर्ष 2012 में यूपी में बसपा के सत्ता से बाहर होने के बाद इन वर्गों की हालत बदतर होती गई है, ओबीसी वर्गों के उत्थान के लिए इनकी सही जनसंख्या जानना भी जरूरी है, जो केवल जाति आधारित जनगणना से ही संभव है, उन्होंने यह भी कहा कि गांधीवादी कांग्रेस, आरएसएस वादी भाजपा एवं सपा व इनकी पीडीए से दलित पिछड़ा वर्ग कभी सुरक्षित नहीं रह सकता।

बैठक में बैठक में अयोध्या मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि कांग्रेस बीजेपी और सपा भारतीय संविधान के नाम पर झूठी राजनीति कर रही है, कांग्रेस के राज में ही भारतीय संविधान में सबसे अधिक संशोधन हुए हैं भाजपा भारतीय संविधान को बदलने की साजिश में शामिल है, समाजवादी पार्टी ने पदोन्नति में आरक्षण को खत्म करने के साथ बहुजन महापुरुषों का सबसे अधिक अपमान किया है।

बैठक में जिला प्रभारी अरविंद गौतम, जंगबहादुर, जिलाध्यक्ष सुनील सावंत, दवीर अहमद एडवोकेट, रोहित प्रजापति, राधेश्याम राजभर, सचिंद्र वर्मा, अजय पटेल, छेदीराम मौर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *