कबड्डी खेल के बालक और बालिकाओं के केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

शिविर में 15 बालक एवं 15 बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। डा भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में कबड्डी खेल के बालक और बालिकाओं के केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हुआ। समापन के अवसर पर सभी जनपदों के प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
सी ओ मनोज कुमार मिश्र ने खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर में 15 बालक एवं 15 बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।


कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग किये गये खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया गया तथा खेलो इण्डिया सेन्टर के तहत संचालित एथलेटिक्स खेल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बालक व बालिकाओं को वार्षिक किट वितरण किया गया।


उन्होंने बताया कि केन्द्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने वाले बालक वर्ग के खिलाड़ियों में क्रमशः जनपद मथुरा से विपिन चौधरी, ध्रुव कुमार, विशाल सिरोही, आगरा से मयंक, मयूर, वाराणसी से सागर यादव, लखनऊ से यश राजपूत, झांसी से सुमित, बिजनौर से किशन पाल, गोरखपुर से संजीव मौर्य, देवरिया से तौफीक अंसारी, गाजीपुर से अबुजार, बागपत से राज राठी, अमेठी से शिवम सोनी व प्रतापगढ़ से हर्षित मिश्र तथा बालिका वर्ग के खिलाड़ियों में जनपद गाजीपुर से आरती यादव, सपना यादव, वाराणसी से नेहा यादव, रितु पटेल व वर्षा, अमेठी से चन्दन पाल व कृतिका, भदोही से खुशी यादव, बांदा से आफरीन, फर्रूखाबाद उमान्सी, लखनऊ से सानिया गौतम, अमरोहा से प्रियंका, सुल्तानपुर से आकांक्षा यादव, देवरिया से शिफा खातून व मऊ से नेहा ने आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी कासगंज हरफूल सिंह, शमीम अहमद एवं मो0 मोसर्रफ खॉ तथा कनिष्ठ सहायक शिव कुमार मौर्य एवं प्रशिक्षक राम आसरे यादव व जीवन रक्षक मो0 आरिफ, लबली तिवारी, मोना सिन्हा, मो0 नदीम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *