एस डी एम ने सीज किया 1200कुंतल गेंहू

संजीव भारती पारदर्शी विकास न्यूज़। अमेठी। गेंहू खरीद की प्रगति की जानकारी के लिए बुधवार को एस डी एम आशीष सिंह और डिप्टी आर एम ओ ने तहसील में संचालित गेंहू खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुंशीगंज स्थित लक्ष्मी धर्मकांटा पर भारी मात्रा में गेंहू मौजूद मिला। धर्मकांटा संचालक गेंहू खरीद से सम्बंधित कागजात नहीं दिखा पाया।एस डी एम ने धर्मकांटा संचालक को नोटिस जारी करके जबाब मांगा है और लगभग 1200कुंतल गेंहू को सीज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *