शनिवार को सभी तहसीलों में आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस
संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली में अमेठी जनपद को उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल हुआ है।डी एम निशा अनंत ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी हैं, साथ ही जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के भी निर्देश दिए हैं। शनिवार को डी एम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तिलोई में होगा। मार्च 2025में आई जी आर एस पोर्टल पर कुल3821शिकायतें प्राप्त हुई थी, सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जनपद पहले स्थान पर है।इस जनपद की रैंकिंग 91.43फीसदी के साथ पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर अमेठी जनपद है। रैंकिंग 87.14फीसदी है। डी एम निशा अनंत ने आई जी आर एस टीम को बधाई दी है। जिला सूचना अधिकारी शिव दर्शन यादव ने बताया कि शनिवार को डी एम तिलोई में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई करेंगी। गौरीगंज तहसील में मुख्य विकास अधिकारी, अमेठी में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व और मुसाफिरखाना तहसील में अपर जिलाधिकारी न्यायिक की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा।