सहकार भारती नेआयोजित किया मातृशक्ति सम्मान समारोह

जगनायक प्रधान /पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव।सहकार भारती जिला उन्नाव ने महारानी अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में मातृशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन रमा रिजॉर्ट सफीपुर में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रतिभा शुक्ला राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं सरकार भारती के प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे जी ने लोकमाता अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि प्रतिभा शुक्ला ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने सहकारिता और सरकार की उपलब्धियां के बारे में लोगों को अवगत कराया एवं सहकारिता पर सहकार भारती के उल्लेखनीय योगदान पर अपने विचार ब्यक्त किये।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री सहकार भारती के अरविंद दुबे जी ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि अहिल्याबाई होल्कर ने जीवन भर राष्ट्र के लिए संघर्ष किया। उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर के 1767 से लेकर 1795 तक के शासनकाल के गरिमामयी कार्य का वर्णन किया व पूरे संघर्ष मय जीवन के आदर्श का वर्णन किया जिससे आज के हमारे समाज को बहुत कुछ सीखने को मिल सकता हैं अब ऐसे महापरूषों का इतिहास दबाया नहीं जा सकता हम सब मिलकर सभी समाज के महापुरुषों के इतिहास व योगदान को समझे और समझाये जिससे एकता की कडी मजबूत होंगी। सहकार भारती पूरे प्रदेश मे महारानी अहिल्या बाई जी के कार्यक्रम को करेगी साथ ही सहकार भारती के कार्य व संगठन पर विस्तृत विचार रखे।

कार्यक्रम को सफीपुर बिधायक श्री बम्बालाल जी दिवाकर व राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति नें भी सम्बोधित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष डी पी पाठक जी व प्रदेश मंत्री कैलास निषाद एवं प्रदेश मंत्री सतीश कठेरिया नें भी सम्बोधित किया। जिला अध्यक्ष रामबोध जी नें व सह विभाग प्रचारक जी नें भी अपने विचार रखे कार्यक्रम के आयोजक श्रीकांत तिवारी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व सह विभाग सयोजक सतीश गुप्ता जी नें कार्यक्रम को बहुत ही सुंदर व भब्य बनाने का अथक प्रयास किया। कार्यक्रम का संचालन भी श्रीकांत जी नें किया प्रीती सिंह शालिनी मिश्रा व अशोक अवस्थी प्रदेश सदस्य के साथ कई प्रमुख गणमान्य गण उपस्थित रहे व भारी संख्या मे महिलाये व पुरुष बंधु कार्यक्रम मे उपस्थित रहे। सफल कार्यक्रम के लिए प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *