निराला शाखा ने वर्ष प्रतिपदा के मौके पर पथ संचलन निकाला

जगनायक प्रधान /पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कानपुर महानगर के निराला शाखा ने रविवार को वर्ष प्रतिपदा के मौके पर पथ संचलन निकाला। इसमें करीब शाखा के 130 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। स्वयंसेवक घोष की स्वरलहरियों पर कदमताल करते शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरे, जिसे देखने लोगों के कदम ठिठक गए।

विभिन्न समाजों एवं संगठनों ने पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया। पथ संचलन में सभी स्वयंसेवक अनुशासित रूप में शामिल हुए और अपने प्रदर्शन से एकता और अखंडता का संदेश दिया। स्वयंसेवकों ने विभिन्न वाद्य यंत्रों जैसे आनक, त्रिभुज, वंशी, शंख और प्रणव के जरिए संगीत रचनाओं का वादन किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने शाखों में पहुंचकर आद्य सर संचालक प्रमाण किया। निराला नगर शाखा में प्रांत प्रचारक श्री राम ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्ष में 6 उत्सव मनाता है, जिसमें एक उत्सव वर्ष प्रतिपदा का है। इसी दिन राष्ट्र स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्म दिन भी होता है।

प्रांत प्रचारक श्री राम ने बताया कि स्वयंसेवक शाखा में ध्वजा लगने से पहले प्रथम सर संचालक तथा संघ संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार को प्रणाम करते हैं। उन्होंने डॉक्टर हेडगेवार की जीवनी बताई और उनके संघर्ष की कहानी साझा की। रविवार को कानपुर प्रांत की 21 जिला इकाइयों में 2162 शाखों में यह आयोजन हुआ। पथ संचलन में प्रांत विचारक श्री राम, दक्षिण जिला प्रचारक यश, अनुपम अनमोल, अक्षत, विकास, नमन, उदित, कृष्णा, अनिकेत, राज, अंशुमन, जतिन आशीर्वाद, निक्कू आदि उपस्थित रहे।

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *