भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ स्नेह मिलन कार्यक्रम,नये जिलाध्यक्ष का स्वागत, संगठन मजबूती पर जोर
अमेठी। भाजपा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ल के स्वागत के बहाने पार्टी की युवा टीम में उत्साह भरने का कार्यक्रम जारी है। पिछले एक सप्ताह के भीतर सुधांशु शुक्ल के स्वागत और सम्मान में एक दर्जन से अधिक छोटे बड़े कार्यक्रम हुए हैं। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से पार्टी कार्यालय पर स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने 2027में पार्टी की जीत रिपीट करने के लिए प्रत्येक पोलिंग बूथ पर संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया।
कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं- शंकर गिरि
हम कार्यकर्ताओं के दम पर 2047 तक एक बार फिर भारत को विश्व गुरु और विकसित भारत बनाने में सफल होंगे।हर एक कार्यकर्ता को कठोर परिश्रम कर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाना होगा।आगामी पंचायत व 2027 विधानसभा चुनाव में जीत का परचम फहराने के लिए पूरी ताकत से जुटना होगा।यह बातें जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु की अध्यक्षता व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विषुव मिश्रा के संयोजन में गौरीगंज स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही।उन्होंने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला को बधाई व शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा मुझे भरोसा और विश्वास है कि नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष पार्टी मजबूत करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने आए हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया एवं मंच पर उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को माल्यार्पण करके स्वागत किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया ।उन्होंने कहा कार्यकर्ता के सम्मान व स्वाभिमान पर कभी आंच नही आने दूंगा।यह भी कहा कि बूथ इकाई के ढांचे को पन्ना प्रमुख तक मजबूत करना होगा।आने वाले पंचायत से लेकर विधानसभा 2027 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कसनी होगी।यह भी कहा कि आगामी दिनों में हम मंडल से लेकर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधे रुबरु होगे।कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत के मंत्र को साकार करना होंगा।
संचालन जिला मन्त्री प्रभात शुक्ला ने किया।
भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि व भाजपा जिलाध्यक्ष समेत मंचासीन लोगों ने महापुरुषों के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।स्नेह मिलन कार्यक्रम को क्रमशः पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा दयाशंकर यादव,उमाशंकर पांडेय,दुर्गेश त्रिपाठी निवर्तमान ज़िलाध्यक्ष रामप्रसाद मिश्रा ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गोविन्द सिंह चौहान,केशव सिंह, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी राकेश त्रिपाठी जिला महामंत्री प्रवीण सिंह जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंह प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका गौरीगंज उमेश सिंह पत्नी ब्लॉक प्रमुख गौरीगंज अरुण मिश्रा जिला सह मीडिया प्रभारी गिरीश चंद शुक्ला जिला उपाध्यक्ष उपमा सरोज जिला उपाध्यक्ष श्रीमती आशा बाजपेई जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा निमिषा त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष बेतवा अनु तिवारी जिला आईटी संयोजक, अतुल सिंह जिला मंत्री प्रभात शुक्ला जिला मंत्री भागीरथी मौर्य जिला महामंत्री रामकृष्ण भारती जिला पंचायत सदस्य महेश सोनकर पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका जायस अशोक मौर्य जिला मंत्री मनोज जायसवाल जिला मंत्री अमरेंद्र सिंह पिंटू शंकर भगत सिंह अजय तिवारी रवि सिंह जिला कार्य समिति सदस्य जीत बहादुर सिंह अभ्युदय सिंह शिवम मिश्रा शैलेंद्र सिंह पंकज सर्वेश मनी विश्वकर्मा सचिन पांडे पवन ओझा सुरेश तिवारी सूर्यनारायण तिवारी अभिषेक चंद्र कौशिक विक्रम सिंह विक्की जिला पंचायत सदस्य अभिषेक सिंह करण सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।