Apr 09, 2025
पारदर्शी विकास न्यूज़/चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने मंगलवार को जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर ग्रेनेड हमले की निंदा की। राजा वडिंग ने राहत लेते हुये कहा कि कि वरिष्ठ भाजपा नेता को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। साथ ही, उन्होंने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की।
उन्होंने ‘एक्सÓ पर लिखा, यह दिन-प्रतिदिन गंभीर होता जा रहा है। इस तरह के विस्फोटों की आवृत्ति बढ़ गई है। उन्होंने कहा, आश्चर्य है कि क्या ये विस्फोट आम आदमी पार्टी सरकार के बहरे कानों में कोई आवाज़ पैदा कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा, मान साहब, जाग जाओ, कहीं बहुत देर न हो जाए, पंजाब एक और काला युग बर्दाश्त नहीं कर सकता।rns