686परियोजनाओं के लिए फिर से कार्ययोजनाएं तैयार कर रहा है लोक निर्माण विभाग

चालू वित्तीय वर्ष में सड़कों और पुलों के निर्माण, विशेष मरम्मत और नवीनीकरण के लिए प्रस्तावित हैं छः सौ करोड़ रुपए से अधिक लागत के काम

लोक निर्माण विभाग में देर शाम तक चल रहा है काम

संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से एक अप्रैल को वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों के क्रम में चालू वित्तीय वर्ष में सड़कों और पुलों के निर्माण, नवीनीकरण और विशेष मरम्मत के कार्यों के लिए लोक निर्माण विभाग फिर से कार्ययोजनाएं गठित कर रहा है। विभाग की ओर से 855.55मी 686परियोजनाओं के लिए धनावंटन का प्रस्ताव पूर्व में भी भेजा जा चुका है।इस प्रस्ताव के अनुसार परियोजनाओं की निर्माण लागत छः सौ करोड़ रुपए से अधिक है।
जिलाधिकारी की ओर से मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन के सम्बन्ध में 11अप्रैल को लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा गया है।
अब इन प्रस्तावों के अनुरूप लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय और निर्माण खंड में कार्ययोजनाएं तैयार करने का काम चल रहा है। प्रांतीय खंड में आने वाले कुछ पुलों के सुदृढ़ीकरण और निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।

17योजनाओं के प्राथमिकतावार प्रस्तावित कार्यों का विवरण -एक नजर

ग्रामीण मार्गों का नव निर्माण
कार्यों की संख्या -26, लम्बाई,33.800किमीनिर्माण लागत -21.99करोड
चीनी मिल क्षेत्र में मार्ग निर्माण -एक, लम्बाई 0.490किमी,26.44लाख
प्रमुख जिला मार्ग -5, लम्बाई -33.300किमी, निर्माण लागत -63.98करोड
ब्लैक स्पाट-14, निर्माण लागत -5.71करोड
राज्य सड़क निधि से सड़कों का नव निर्माण/पुनः निर्माण/सतह सुधार -195लम्बाई-290.34किमी-निर्माण लागत -202.025करोड
मार्गों का अनुरक्षण/नवीनीकरण -269, लम्बाई -325.600किमी, लागत -47.17करोड
मार्गों की विशेष मरम्मत -151, लम्बाई -172.270किमी, लागत -48.82करोड
लघु एवं दीर्घ सेतु-22, निर्माण लागत -80.29करोड
रेल उपरिगामी सेतु-3, निर्माण लागत -130.40करोड रु

तेजी से चल रहा काम

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय और निर्माण खंड में कार्ययोजनाएं तैयार करने के लिए देर शाम तक काम चल रहा है। अधिशासी अभियंता इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार और इंजीनियर रमेश चंद्र देर शाम तक दफ्तर में बैठ रहे हैं ‌। इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि 22पुलों का प्रस्ताव पिछली कार्ययोजना में भी किया गया था, इनमें से छः पुल स्वीकृत हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *