स्वयंसेवकों ने दी नव वर्ष की बधाई

जगनायक प्रधान पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारत का नववर्ष है। इसी दिन ब्रम्हाजी ने सृष्टि की रचना की। चैत्र माह में प्रकृति अपना चोला बदलती है। पेड़-पौधों में नई पत्तियां आती है। इसी दिन से ही हम सभी शक्ति की आराधना करते है।

उक्त विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कानपुर विभाग प्रचारक बैरिस्टर जी ने तात्या टोपे नगर के बर्रा आठ स्थित अर्जुन विद्यार्थी शाखा में वर्ष प्रतिपदा उत्सव में रविवार को व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है जिसके संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार का आज जन्मदिवस है।

डा. हेडगेवार जी ने जो हमें शाखा रूपी तंत्र दिया है उसी से हिन्दू समाज संगठित हो रहा है। समाज की संगठन शक्ति से राममन्दिर का निर्माण एवं धारा 370 हटी। इस अवसर पर नगर संघ चालक डा० प्रेमनारायण, कृष्ण प्रसाद, सुशील श्रीवास्तव सुमित पटेल, शिववीरः विजय गौतम, योगेश, आर्यन श्रीवास्तव शान्तनु शर्मा, उमाशंकर त्रिपाठी, शिवम् सचान, कुंदन सिंह, अमर सिह आदि एक सैकड़ा स्वयंसेवक मौजूद रहे। इसी प्रकार तात्याटोपे नगर की वरुण विहार बस्ती, मेहरबान सिंह पुरखा, तात्या टोपे नगर प्रताप शाखा, अम्बेडकर नगर स्थित भीम शाखा, शक्तिधाम शाखा, नित्येश्वर शाखा आदि स्थानों पर वर्ष प्रतिपदा उत्सव धूमधाम से मनाया गया और स्वयंसेवकों ने नागरिकों को नववर्ष की बधाई दी। यह जानकारी योगेन्द्र सचान ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *