जगनायक प्रधान पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कमला नेहरू पार्क जवाहर नगर में लगने वाली “ओंकार शाखा” में आद्य सरसंघचालक प्रणाम किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम पूज्य केशव बलिराम हेडगेवार का आज जन्म दिवस है। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवकों के द्वारा पूरे देश में आज सरसंघचालक प्रणाम किया जाता है। संघ के कार्यक्रमों में डॉक्टर हेडगेवार जी और द्वितीय सरसंघचालक पूज्य गुरु जी का चित्र लगता है । चूंकि आज डॉक्टर हेडगेवार जी का जन्मदिन है इसलिए संघ स्थान पर दो चित्रों के अतिरिक्त डॉक्टर हेडगेवार जी का चित्र अलग से लगाया गया ,अर्थात कार्यक्रम में डॉक्टर हेडगेवार के दो चित्र लगे थे एक गुरु जी के साथ और एक अलग से।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं डॉक्टर हेडगेवार जी पर विचार व्यक्त करते हुए बीएनएसडी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ दिवाकर मिश्र ने बताया कि डॉक्टर हेडगेवार जी ने 1925 में विजयादशमी के दिन नागपुर के मोहते का बाड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी ।आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है। संघ के स्वयंसेवक सभी क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं, चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो चिकित्सा का क्षेत्र हो विज्ञान का क्षेत्र हो राजनीति का क्षेत्र हो समाज सेवा का क्षेत्र हो उद्योग और व्यापार का क्षेत्र हो, सभी जगह संघ के स्वयंसेवक प्रमुख स्थान रखते हैं।
शाखा में नगर शारीरिक प्रमुख रमेश जी कार्यवाह संजय जी मुख्य शिक्षक धर्मेंद्र जी आनंद त्रिवेदी रामकुमार सिंह रामेंद्र त्रिपाठी संतोष बाजपेई प्रमोद जी विष्णु जी मंगल सिंह उमेश जी वीरेंद्र जी सुरेंद्र जी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।
