(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)
पारदर्शी विकास न्यूज़ वृन्दावन। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जायंट्स ग्रुप, वृंदावन के तत्वाधान में मां वसुंधरा को सम्मान देने की दृष्टि से विभिन्न विद्यालयों में पृथ्वी दिवस को मनाया गया।जिसके अंतर्गत लॉर्ड कृष्ण मेमोरियल स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता, इंडियन पब्लिक स्कूल में आशु भाषण और शांता पदम शिक्षा मंदिर में सेमिनार आयोजित की गई।

इस अवसर पर पर्यावरणविद् देवेंद्र शर्मा ने सैकड़ो बच्चों को संबोधित करते हुए कहा के पृथ्वी एक मात्र ऐसा ग्रह है, जिस पर सभी का जीवन संभव है। पृथ्वी ही हमें सभी प्रकार के संसाधन उपलब्ध कराती है। लेकिन आज पृथ्वी स्वयं संकट में है।जंगल का कट रहे हैं, नदियों का पानी का सूख रहा है, ग्लेशियर पिघल रहे हैं, जलवायु परिवर्तन का संकट उत्पन्न हो रहा है, तापक्रम इस समय बढ़ रहा है, जनसंख्या बढ़ती जा रही है।ये केवल मानव जीवन के लिए ही नहीं अपितु पशु-पक्षियों के लिए भी खतरा हैं। उन्होंने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस को मनाने के पीछे केवल एक उद्देश्य था “पृथ्वी को सम्मान देना, संरक्षित व सुरक्षा प्रदान करना”। इसके लिए उन्हें पॉलिथीन का बहिष्कार करना होगा।साथ ही आने वाले मानसून में अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पृथ्वी को उपहार देना होगा। इस अवसर पर उन्होंने सभी बच्चों से शपथ ली कि वह प्राकृतिक संसाधनों का दुरुपयोग नहीं करेंगे बल्कि हर संभव प्रकृति को सम्मान देंगे। इंडियन पब्लिक स्कूल में निदेशक योगेश गौतम ने आने वाले मानसून में विद्यालय के साथ ही सभी को वृंदावन में भी वृक्षारोपण मुहिम को शुरू करने के लिये प्रेरित किया। ग्रुप के अध्यक्ष रजनीकांत शर्मा ने अपने विद्यालय में पॉलिथीन से पृथ्वी परहोने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया। इस अवसर पर योगेश गौतम, मंजू लता गौतम, मनोज कुमार, मीनू कुमार, अरूप, मधु शर्मा, श्रुत कीर्ति शर्मा, गोपाल साहू, पुनीत शर्मा आदि की उपस्थिति विशेष रही।
