रोजगार मेले में हुआ 76युवाओं का प्लेसमेंट

युवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षण और ऋण दे रही सरकार -अनुपमा रानी

संजीव भारती/पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/तिलोई। गुरुवार को जिला सेवा योजन कार्यालय और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज की ओर से तिलोई में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में तीन कम्पनियों ने 76अभ्यर्थियों का चयन किया। कम्पनियों ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को प्लेसमेंट के लिए बुलाया है। जिला सेवा योजन अधिकारी अनुपमा रानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास रत है। युवाओं को रोजगार के लिए मुख्य मंत्री रोजगार योजना के अन्तर्गत पांच लाख रुपए तक ब्याज मुक्त ऋण भी दिए जा रहे हैं। उद्यमिता और कौशल विकास के कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।


जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि मेले में कुल 163 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें कुल 03 कम्पनियों में कुल 76 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। न्यू जीवन दीप इटरप्राइजेज में 14 प्रतिभागियों में से 06 एवं अडानी कौशल विकास केन्द में 43 प्रतिभागियों में से 20 तथा क्वेस कॉर्प में 106 प्रतिभागियों में से 50 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। इस दौरान रोजगार मेले के आयोजन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, तिलाई अमेठी के संजय कुमार श्रीवास्तव, सुनील , आई०टी०आई० के आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *