सचिन कटियार/पारदर्शी विकास न्यूज़ फर्रुखाबाद l जिले का चार्ज लेने के बाद नवागन्तुक एसपी आरती सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अपराधियों को किसी भी सूरत मे बक्सा नहीं जाएगा जो भी अपराधी घटना को अंजाम देगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी वहीं महिला सुरक्षा पर पूरा ध्यान दिया जाएगा जिन घटनाओं का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है उनका तत्काल प्रभाव से खुलासा कराया जाएगा l जनता दरबार में जो भी शिकायतें आएंगी उन्हें गंभीरता से लेते हुए उनका तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराया जाएगा। एसपी आरती सिंह नें चार्ज लेनें के बाद कहा कि शासन की मंशा के अनिरूप कार्य किया जायेगा| महिला अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी| पुरानें मामले जिनका खुलासा नही हुआ है, उनका अनवरण किया जायेगा| पुलिस में नवाचार लाया जायेगा| उन्होंने कहा की जनपद में सट्टे व जुआ के कारोबार की कमर तोड़ी जायेगी| इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह रहे l

