भाजपा ही ऐसी पार्टी जिसमें बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है – सांसद रमेश अवस्थी

जगनायक प्रधान /पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार को किदवई नगर विधानसभा एवं श्याम नगर के एक रिसॉर्ट में छावनी विधानसभा के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन का आयोजन किया गया।क्षेत्रीय कार्यालय में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन में वक्ताओं ने भाजपा का चुनावी एवं संगठनात्मक विचार, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन और प्रधानमंत्री के रुप में नरेंद्र मोदी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा के संबंध में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में सक्रिय सदस्यों को पार्टी की पंच निष्ठाओं के बारे में बताया गया। पीएम नरेंद्र मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियोंके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह एवं विधायक महेश त्रिवेदी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि भाजपा में बूथ अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बन सकता है। गर्मी में जहां अन्य दलों के कार्यकर्ता एसी कमरे में सो रहे हैं वहीं भाजपा कार्यकर्ता गांव और बूथों पर घर घर संपर्क कर मोदी योगी की उपलब्धियां घर-घर बता रहे हैं। मोदी- योगी के नेतृत्व भाजपा लगातार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को पूरा करने में सक्रिय सदस्यों की महत्व पूर्ण भूमिका ह पार्टी के सभी सक्रिय सदस्य, बूथ अध्यक्ष, बूथ कमेटी के सदस्य,पन्ना प्रमुख सहित सभी कार्यकर्ता खुद को मोदी और योगी का ध्वजवाहक मानकर अपने अपने बूथों पर काम करें।


क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि बूथ पर जीत ही चुनाव में विजय की गारंटी बनेगी।सक्रिय सदस्य बूथ पर निवास करने वाले वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित लोगों से निरंतर संपर्क रखें। प्रमुख रूप से दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, एमएलसी अरुण पाठक,पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील बजाज,कौशल किशोर दीक्षित, रामदेव शुक्ल, डॉ वीना आर्या पटेल, मनीष त्रिपाठी,प्रकाश वीर आर्य,मनोज शुक्ला, अशोक त्रिपाठी, शिव पूजन सविता ,मंडल अध्यक्ष बिट्टू परिहार, दीपांकर मिश्रा, विनीत दुबे, दीपू पासवान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *