भाजपा नेता के साथ की होमगार्ड ने मारपीट।

सचिन कटियार/पारदर्शी विकास न्यूज़ फर्रुखाबाद कायमगंज। बाइक सही से खड़ी करने को लेकर भाजयुमो नेता के साथ होमगार्ड की कहा सुनी हो गई जब वह इसकी शिकायत कोतवाली कायमगंज करने गया तो वहां पर होमगार्ड भी पहुंच गया और भाजपा नेता के साथ मारपीट कर दी l

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छपट्टी निवासी अम्बुज गंगवार उर्फ छोटू पुत्र निर्दोष कुमार भाजपा युवा मोर्चा में मंडल महामंत्री है| अम्बुज ने बताया कि वह बाइक से निजी कार्य से रेलवे स्टेशन क्रासिंग के पार जा रहे थे| क्रासिंग बंद थी| वहां पहले से ही कोतवाली का होमगार्ड प्रेम चन्द्र यादव अपने दो साथियों के साथ खड़ा था| उसकी बाइक तिरझी खड़ी थी| जब अम्बुज नें बाइक को सीधा खड़ा करनें को कहा तो होमगार्ड प्रेम चन्द्र आक्रोशित होकर गाली-गलौज करनें लगा| जब इसकी शिकायत करनें अम्बुज कोतवाली आया तो होमगार्ड प्रेमचन्द्र भी आ गया और गाली-गलौज के साथ मारपीट करनें लगा| जब मना किया तो होमगार्ड नें कहा की तुम भाजपा के नेता हो इसलिए मारपीट कर रहें हैं| धमकी दी की यदि नेतागिरि की तो घर में घुसकर जान से मार देगे|

मामले की जानकारी होनें पर पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, पूर्व चेयरमैंन , नगर अध्यक्ष देवेन्द्र दुबे, महेंद्र कुमार,जिला मंत्री अमर दीप दीक्षित, मनोज गंगवार आदि कोतवाली आ गये और होमगार्ड पर कार्यवाही की मांग की| काफी देर तक कोतवाल अनुराग मिश्रा के साथ नोकझोंक भी हुई| बाद में कोतवाल नें कार्यवाही का भरोसा दिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *